शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है शरीर की हड्डियां और मसल्स मजबूत रहे. शरीर के सभी अंग मजबूत रहेंगे तभी सेहत भी दुरुस्त रहेगी. बॉडी के किसी भी ऑर्गन में समस्या होने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. शरीर को फिट, तंदरुस्त और फुर्तीला रखने के लिए जरूरी है कि हड्डियां मजबूत रहें. हड्डियों के कमजोर होने से व्यक्ति को उठने, बैठने, चलने समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो हड्डियों मो मजबूती दे सकें. हालांकि दैनिक जीवन में कई ऐसी गलतियां भी हैं जिनके कारण हड्डियां कमजोर होती हैं. आइए आज हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं जिसके कारण हड्डियां कमजोर होती हैं.
1.नमक के ज्यादा सेवन से: वेबएमडी में छपी एक खबर के मुताबिक नमक के ज्यादा सेवन से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. कई लोग ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, लेकिन उनकी यह आदत हड्डियों को कमजोर बना सकती है. नमक के ज्यादा सेवन से कैल्शियम, यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं.
2.सॉफ्ट ड्रिंक का ज्यादा सेवन: सॉफ्ट ड्रिंक के ज्यादा सेवन से हड्डियां कमजोर होती हैं. गर्मियों में कई लोग सॉफ्ट ड्रिंक का बहुत अधिक सेवन करते हैं. लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा पीने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं.
3.फिजिकल एक्टिविटी कम करना: बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग आलसी होते जा रहे हैं. ऐसे में लोग फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं. जिसके कारण लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसलिए हड्डियों को तंदरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना योग और अन्य फिजिकल एक्टिविटी करें.
4.अल्कोहल का ज्यादा सेवन: शराब सेहत के लिए हानिकारक होता है. यह हड्डियों को भी कमजोर करता है. अगर आप भी ज्यादा शराब का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है. ज्यादा शराब के सेवन से हड्डियां कैल्शियम एब्सॉर्ब करने की क्षमता को खो देती हैं.
5.नींद पूरी नहीं होना: नींद पूरी नहीं होने से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. अगर आप देर रात तक जागने के शौकीन हैं और सुबह भी जल्दी उठ जाते हैं तो ऐसे में आप अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं. जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं.










