भारत ने 4 देशों को गेहूं और टूटे चावल का निर्यात करने का फैसला लिया है. इसमें 4 देशों के नाम शामिल हैं और उनके आग्रह पर इन अनाज को भेजे जाने का फैसला लिया गया है. केंद्र सरकार ने मंगलवार को 2 अलग-अलग नोटिफिकेशन में इस बात का एलान किया है. भारत ने अप्रैल 2022 में गेहूं और टूटे चावल के निर्यात पर बैन लगा दिया था जिससे देश में इनकी कीमतों पर लगाम लगाई जा सके.









