बालोद। आज संजारी क्लब उद्यान में अध्यक्ष व पार्षद निर्देश पटेल व तुलसा मालेकर की निधि से स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण संजारी बालोद विधानसभा के विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, माननीय डोमेंद्र भेड़िया, कृष्णा दुबे समेत नगरपालिका के सभी जनप्रतिनिधि व नपा सीएमओ अग्रही सहित अधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थिति में हुआ, सम्पन्न प्रतिमा का अनावरण होते ही छत्तीसगढ़ राज गीत गान हूवा और मिठाइयां बांटी गई।

तत्पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के सामने पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। विधायक संगीता सिन्हा ने इसे नगर पालिका की शानदार पहल बताकर पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों का बालोद वासियों को दी बधाई देते हुए कहा कि शानदार प्रतिमा को देखकर मन प्रसन्न हो गया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करना एक गौरवशाली पल है।
नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश व छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पुनरुत्थानकर्ता के रूप में जाना जाता है और उन्हीं के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में प्रतिमा स्थापित की जा रही है इसी तारतम्य में हम लोगों ने भी अध्यक्ष व पार्षद निधि से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना किया है।










