तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं और पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से भी सुर्खियां बटोर रही हैं. वैसे प्रभास की तरह ही उनका हाल है, वे भी बाहुबली जैसे धमाल नहीं मचा सकीं. इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेत्री का नया शो जी करदा अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. इसमें तमन्ना से अपने को-स्टार सुहैल नय्यर के साथ एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए हैं जिससे उनके फैंस हैरान हैं और अब अभिनेत्री ने सफाई दी है.
जी करदा में तमन्ना लावण्या नाम की महिला का किरदार निभाती हैं और कहानी उनके ही इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में वे एक एक महिला बनी हैं जो अपने मंगेतर ऋषभ सुहेल के साथ शादी के विचार और उसके बाद की चुनौतियों के साथ आने में असमर्थ है. हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना ने शो में सुहेल के साथ अपने इंटीमेट सीन्स के बारे में बात की और इसे ‘आसान और कंफर्टेबल बनाने के लिए निर्देशक अरुणिमा शर्मा (director Arunima Sharm) का जिक्र किया है.
अभिनेत्री ने इंटरव्यू के दौरान जी करदा में उनके द्वारा किए गए बोल्ड सीन की वजह का खुलासा किया है. तमन्ना ने कहा, ‘इन लोगों की पत्रिकाओं को बताने के लिए ये सीन बहुत अहिमयत रखते हैं. वे कहती हैं कि लावण्या और ऋषभ के किरदार को बयां करने के लिए बहुत जरूरी था.
हालांकि, साउथ एक्ट्रेस के ऐसा करने से उनके फैंस बहुत दुखी हैं और उन्हें नई सनी लियोनी बता रहे हैं. कई लोग उनके फोटो देखकर लिख रहे हैं, आपसे हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी. इसके बाद तमन्ना ने खुद के द्वारा शेयर की गई बोल्ड तस्वीर को डिलीट कर दिया है. अभिनेत्री को लेकर कहा जा रहा है कि वे अब सेक्स वेब सीरीज का हिस्सा बन रही हैं, जैसे जी करदा और लस्ट स्टोरीज 2.
तमन्ना का कहना है कि ये सीन किसी की आंखों को अट्रैक्ट करने के लिए नहीं है. जब आप रिलेशनशिप ड्रामा दिखा रहे होते हैं, तो इस तरह के इंटिमेट सीन इसका अहम हिस्सा होते हैं. लोग इसे पसंद करते हैं या नहीं, लेकिन यह ऐसा ही है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि सुहैल ने इंटीमेट सीन के दौरान उन्हें कम्फर्ट फील करवाया और उनके कैरेक्टर में आने के लिए कोई भी दबाव नहीं दिया था. एक सीन में तमन्ना टॉपलैस भी दिखीं और इससे उनके फैंस बहुत दुखी हुए.
इस दौरान सुहैल ने भी बताया कि वे पहले इंटिमेट सीन शूट करने में काफी नर्वस थे. हालांकि तमन्ना ने भी उन्हें कंफर्टेबल किया. उन्होंने कहा, ‘तमन्ना ने मुझे बहुत सहज महसूस कराया, मैं ऐसा था, ‘हे भगवान!, मैं यह कैसे करने जा रहा हूं’, और उसने मुझसे कहा ‘मैं वास्तव में नर्वस हूं’ और मैं ‘तुम नर्वस हो’ जैसा था.’
उड़ता पंजाब के अभिनेता (Udta Punjab actor) ने आगे बयां कि दोनों स्टार ने अपने इंटीमेट सीन्स लिए को एक फ्लो के साथ शूट किया. हमें एक ऐसे रिश्ते को दिखाने की ज़रूरत थी जो एक दशक से अधिक लंबा था, इसलिए यह आकर्षण से परे है.









