कांकेर। दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग की ओर से हायक उपकरण प्रदान किये जाते हैं, जिससे उन्हें मदद मिल सके। सरोना तहसील के ग्राम बुदेली निवासी अर्जुन सिंह कुमेटी ने अपने निशक्त होने की जानकारी देते हुए ई-ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के समक्ष निवेदन किया था। उनकी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से आज उन्हें ई-ट्रायसायकल प्रदाय किया गया। इस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।









