शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत देंगे ये 5 सुपरफूड, इम्यूनिटी बनेगी सुरक्षा कवच, ये है लिस्ट

Spread the love

बॉडी को हेल्दी रखने का काम हमारी इम्यूनिटी का है. इम्यूनिटी ही हमारी बीमारियों से हिफ़ाज़त करती है. कमजोर इम्यून सिस्टम हमारी बॉडी को जल्दी-जल्दी बीमार बनाता है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें बार-बार सीजनल इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है. इम्यूनिटी शरीर की आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली होती है जो शरीर की बाहरी खतरों से सुरक्षा करती है. जैसे ही कोई वायरस, बैक्टीरिया हमारे शरीर पर आक्रमण करता हैं तो हमारी इम्यूनिटी अपने आप ही सक्रिय हो जाती है और इस आक्रमण से बचाव करना शुरू कर देती है. डाइट में कुछ खास फूड्स का सेवन करके इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाया जा सकता है और बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कुछ खास फूड्स के बारे में जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं.

पालक खाएं- हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक एक ऐसी सब्जी है जो पूरे साल मिलती है.पालक में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी और कई जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं.एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर पालक इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है.

सिट्रस फ्रूट्स खाएं-सिट्रस फ्रूट यानि खट्टे फलों में कई तरह के फल शामिल होते हैं जैसे नींबू,अंगूर और कई प्रकार के संतरे जैसे किन्नू,मौसमी, मंदारिन और चकोतरा. इन फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है. विटामिन सी के कारण खून में सफेद ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ता है जो हर तरह के इंफेक्शन से लड़ने में मददगार है.

लहसुन खाएं- औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन से आयुर्वेद में सदियों से कई बीमारियों का इलाज किया जा रहा है. लहसुन का सेवन करने से प्लड प्रेशर कंट्रोल रहता. लहसुन में मौजूद सल्फर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.

आंवला खाएं- इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए विटामिन सी से भरपूर आंवला का सेवन करें. आंवला का सेवन करने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार होने का खतरा कम रहता है.

अमरूद,पपीता और खरबूज़ा खाएं-इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए डाइट में कुछ खास फल जैसे अमरूद,पपीता और खरबूजा का सेवन करें. अमरूद का सेवन आप नाश्ते में स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं. पपीता और खरबूजा विटामिन ए प्राकृतिक स्रोत है जो बॉडी को हेल्दी रखता है और इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है.

अदरक-औषधीय गुणों से भरपूर अदरक ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि कुदरती तौर पर हमारी इम्युनिटी को भी बूस्ट करती है. एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अदरक सूजन को दूर करती है और दर्द से राहत दिलाती है.कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अदरक बेमिसाल है.

 

Author