सरकारी उचित मूल्य दुकान महराजपुर के संचालन के लिए 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत महाराजपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। इच्छुक संस्था जैसे-ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सरकारी संस्थाएं, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समितियों से छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 9 (12) में विनिर्दिष्ट परिशिष्ट एक अनुसार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।

इच्छुक समूह या संस्था अपने पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य सुसंगत दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ में 05 जुलाई 2023 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

 

Author