5 वेजिटेरियन फूड मोटापे पर सीधे लगाएंगे लगाम, पेट की थुलथुली चर्बी भी हो जाएगी गायब

Spread the love

मोटापा आधुनिक लाइफस्टाइल की बेहद गंदी बीमारी है. मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी प्रोबल्म, ब्रेन प्रोब्लम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है. मोटापे के लिए मुख्य रूप से लोगों का शिथिल जीवन और गलत खान-पान जिम्मेदार है. अगर मोटापे को शुरुआत में ही कंट्रोल नहीं किया जाए तो हमारे लिे बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. मोटापा कम करने के लिए सबसे पहले अपने खान-पान को कम करना होगा और फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाना होगा. इसके बाद हेल्दी डाइट को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना होगा. हेल्दी डाइट का मतलब प्रोटीन की मात्रा ज्यादा और फैट तथा कार्बोहाइड्रैट की मात्रा कम. इसी हेल्दी डाइट में 5 ऐसे वेजिटेरियन फूड के बारे में बता रहे हैं जिनसे मोटापे पर कंट्रोल हो सकता है.

1.बीन्स और फलियां: बींस और फलीदार सब्जियों में प्रोटीन भरा होता है जबकि फैट और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है. इसलिए ये सब्जियां वजन पर लगाम लगाती है. इसमें मसूर की दाल, काली बीन्स, पिंटो बीन्स और किडनी बीन्स जैसी सब्जियां शामिल हैं.

2.नट्स और सीड्स: नट्स और सीड्स में इतने तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं कि ये हमें कई बीमारियों से बचाते हैं. इसमें फैट की मात्रा न के बराबर होता है इसलिए यह न सिर्फ मोटापा बल्कि अन्य कई बीमारियों से बचाता है. इसमें बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, सूरजमुखी के बीज, चिया के बीज, नट बटर आदि को शामिल कर सकते हैं

3.लीन प्रोटीन: कई ऐसे फूड हैं जैसे कि बीन्स, फलियां, मेवे, बीज, नट बटर, अंडे, ग्रीक योगर्ट, दूध, और सोया उत्पाद जैसे टोफू, टेम्पेह, और एडामेम में लीन प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इससे मोटापा पर लगाम लगाया जाता है.

4. हेल्दी फैट वाले फूड: एवोकैडो, जैतून का तेल, नारियल, नट, बीज, नट बटर, पनीर हेल्दी फैट के उदाहरण है.

5. पानी : वजन कम करने में पानी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भूख कम लगती है और मोटापा नियंत्रित होता है. इसके अलावा फ्रूट इंफ्यूज्ड वाटर और सादा कॉफी और चाय भी वजन कम करने में कारगर है. इन सबके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज का नियम बना लें तो मोटापा पर निश्चित रूप से लगाम लग सकता है.

Author