चोरी किए वाहनों को चंद घंटो मे कर देते थे कबाड़ में तब्दील, ऐसे चोर पकड़ाए

Spread the love

भिलाई। भिलाई में बेहद ही शातिर चोर पकड़ाएं है। कबाड़ी और गोदाम मालिक मिलकर चोरी के ट्रक को चाँद घंटों में कबाड़ बना देते थे। पुलिस थाना खुर्सीपार क्षेत्र मे घटित हाईवा ट्रक चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस के हाथ ये आरोपी लगे है।

आरोपी कार से रेकी कर पायलेटिंग करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इस मामले में पुलिस ने हाईवा ट्रक चोर कबाड़ी और गोदाम का मालिक समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ओरोपियो के कब्जे से हाईवा ट्रक का कटा पार्टस, इंजन, टायर, नंबर प्लेट, डाला, गैस कटर, गैस सिलेडंर, नकदी रकम 1 लाख 25 हजार और घटना में प्रयुक्त होंडा कार जुमला कीमत 15 लाख की मशरूका बरामद किया है।

Author