मंहगाई को लेकर खड़गे ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि वह कर्तव्य पर नहीं वक्तव्य पर भरोसा करते हैं इसलिए जनता को राहत देने की बजाए उनकी बचत पर डाका डाला जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि अच्छे दिन, अमृत काल, कर्तव्य काल…हर कुछ दिनों में बस मार्केटिंग के लिए नरेटिव का नाम बदला जाता है। कभी काम नहीं बदलता। काम वही- जानलेवा महंगाई लागू कर, ‘‘लूट काल” में जनता की बचत पर डाका डालने की रोज़ाना चाल।” उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी, महंगाई से जूझ रही जनता को आपके ‘वक्तव्य’ की नहीं ‘कर्तव्य’ निभाने की जरुरत है।

 

Author