मंत्री अमरजीत भगत ने कावड़ियों को बांटा भंडारा

Spread the love

बतौली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बतौली में हजारों कांवरियों का आगमन हुआ।कांवरिये गुरुवार सुबह शंकर घाट अम्बिकापुर से जल उठाकर चले थे।सभी शुक्रवार को त्रयोदशी के दिन कैलाश गुफा में जलाभिषेक करेंगे। हजारों कांवरियों के आने से सुबह से ही बतौली में उल्लास और आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा था।सभी नगर वासी कांवरियों के सुविधा के लिए अपने प्रांगण खोल कर रखे थे।सभी ने पानी के लिए नल चालू कर दिए थे। जगह जगह पर विभिन्न संस्थाओं ,समिति ने चाय नास्ता,भोजन की व्यवस्था की थी। केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बस स्टैंड बतौली में टेंट लगाकर दस हजार कांवरियों की भोजन की व्यवस्था की थी।बतौली नगर वासियों ने अग्रसेन भवन बतौली में रात्रि भोजन की व्यवस्था की।

रौनियार समाज ने सुबह 6 बजे से चाय नास्ता में पोहा,जलेबी,आलू चाप,चाय की व्यवस्था की थी। राम कुमार अग्रवाल ने दोपहर भोजन की व्यवस्था की थी।इसके अलावा अम्बिकापुर के दर्जनों संस्थाओं ने बतौली में चाय नास्ता और भोजन की व्यवस्था की। बतौली बस स्टैंड में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने जागरण का आयोजन किया। इसमें छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से शमा बांधा। बांसाझाल में रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संघ ने दो दिनों तक भोजन वितरण का आयोजन किया।गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर तक लगातार भोजन वितरण की व्यवस्था की गई है। ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विद्यापीठ बतौली ने शिव को पहचानिए झांकी और प्रदर्शनी का आयोजन किया।मुख्यमार्ग में आयोजित होने से हजारों शिव भक्त ने इसका लाभ लिया।

 

Author