रायपुर में BJP नेता मनीष साहू का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी में बीजेपी नेता के अपहरण की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी हर्षवर्धन को गिरफ्तार कर लिया है। गुरूवार को देर रात आरोपी हर्षवर्धन ने अपहरण कर मनीष साहू को एक फार्म हाउस पर ले जाकर मारपीट भी की। यह मामला रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके का है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है

यह है मामला :

आरोपी हर्षवर्धन और मनीष के बीच पुरानी जान-पहचान थी, मनीष ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि, 13 जुलाई की रात 12:30 बजे चाय पीने के बहाने हर्षवर्धन ने उसे बुलाया था, फिर गाड़ी में बैठाने के बाद हर्षवर्धन ने उसे पिस्टल दिखाई और पिस्टल की नोक पर अनुपम नगर के फार्म हाउस ले जाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। फार्म हाउस में पहले से ही हर्षवर्धन के कुछ दोस्त मौजूद थे। मनीष को सुबह 6:00 बजे तक किडनैप करके रखा गया। बार-बार उसे पीटते रहे और 5 लाख रुपयों की डिमांड करते रहे। आरोपी हर्षवर्धन शहर की समाजसेविका ममता शर्मा का बेटा है। इससे पहले भी आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

जेल में बढ़ा हषर्वर्धन से याराना

नेता मनीष ने पुलिस को बताया कि, हर्षवर्धन से दोस्ती जेल में हुई थी। दरअसल, राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ दिन जेल में था, यहीं हर्षवर्धन से मिला था। तभी थोड़ी- बहुत जान पहचान हुई थी। मनीष ने कहा कि मुझे किडनैप करके इनका प्लान रुपए उगाही करने का था , मेरी जान को खतरा था।

 

Author