दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और कुंवर भानुप्रताप सिंह को श्रद्धांजलि के बाद, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और पूर्व कैबिनेट मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धाजंलि देने के तत्काल बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें अब विधानसभा सदन की कार्यवाही 19 जुलाई को 11 बजे फिर से शुरू होगी।

बता दें कि आज सदन के पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कार्य मंत्रणा समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, मोहन मरकाम, बृजमोहन अग्रवाल, डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और पूर्व कैबिनेट मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी।

 

Author