मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बुलाई विभागों के सचिवों की बैठक

Spread the love

रायपुर। कल विधानसभा रोड पर अनुसूचित जाति, जनजाति के युवाओं के नग्न प्रदर्शन को सरकार ने गंभीरता से लिया है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर वे नौकरी कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों का विरोध कर रहे थे। नग्न प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। इसका मैसेज अच्छा नहीं गया। इस घटना से राज्य की छबि खराब हुई। दूसरी तरफ सियासत भी शुरू हो गई। बीजेपी नेता राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन पहुंच गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कल रात जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों को तलब किया। वहीं, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कल 16 विभागों के सचिवों की विधानसभा में बैठक बुलाई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने इसके लिए कल देर रात लेटर जारी किया।

Author