छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देख बिछने लगी चुनावी बिसात, सीएम हाउस में जारी है अहम बैठक

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव करीब है। दोनों ही पार्टियों ने राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज सीएम हाउस में अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि आज मेरे अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीएम हाउस में बैठक हो रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी, पार्टी संबंधित चर्चा होगी।

विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए 4 महीने का समय शेष है। सरकार जनहित के मुद्दे पर काम कर रही है। कुमारी सैलजा लगातार दौरा कर रही हैं। जोन स्तर पर लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाओं समेत तमाम मुद्दो को लेकर जनता के बीच में कांग्रेस पार्टी जाएगी। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है।

निगम मंडल में बदलाव की चर्चा पर उन्होंने कहा कि उनके काम, उनके परफॉर्मेस देखेंगे। वो रहेंगे या नहीं वो मापदंड कांग्रेस की लीडरशिप तय करेगी।

 

Author