पेट में तबाही मचा देते हैं ये 5 फूड, कमजोर आंत वाले इंसान को नहीं करना चाहिए सेवन

Spread the love

कुछ लोगों की आंतें कमजोर होती हैं. इनकी आंतें हर तरह के फूड को सहन नहीं कर पाती हैं. ऐसे में कुछ फूड ऐसे होते हैं जो पेट में भयंकर तबाही मचा देते हैं. इससे पेट में दर्द तो बढ़ता ही है, साथ ही पेट में गैस और एसिडिटी को भी बढ़ा देते हैं. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक करीब 30 प्रतिशत लोगों को किसी न किसी तरह ब्लॉटिंग के दौर से गुजरना पड़ता है. ब्लॉटिंग यानी पेट का फूलना. जैसे ही कुछ खाते हैं, ऐसे लोगों के पेट में भारीपन या ब्लॉटिंग होना शुरू हो जाता है. दरअसल, कुछ फूड में एसिड ज्यादा बनता है जो पेट के साथ-साथ कई अन्य मुसीबतें भी ले आता हैं. इसलिए जिन लोगों की कमजोर आंतें हैं, उन्हें इन फूड का सेवन नहीं करना चाहिए.

फूलगोभी या ब्रोकली-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक फूलगोभी वैसे तो बहुत फायदेमंद सब्जी है लेकिन जिनकी आंतें कमजोर होती हैं, उनके लिए फूलगोभी गैस और ब्लॉटिंग का कारण बन जाती है. फूलगोभी आंत में जाकर अल्फा ग्लैक्टोसाइड कंपाउंड बनाता है जिससे गैस और ब्लॉटिंग होता है. इससे पेट फूलने लगता है. ज्यादा दिनों तक इसका सेवन करने से अन्य मुसीबतें भी आ सकती हैं.

बींस- हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक बींस भी कमजोर आंत वाले लोगों के लिए बहुत नुकसानदेह है. कुछ बींस की किस्म में अल्फा ग्लैक्टोसाइड नाम की शुगर पाई जाती है जो शुगर आंत में बैक्टीरिया की मदद से फर्मेटेशन करने लगती है. इसके बायप्रोडक्ट के रूप में बहुत अधिक गैस बनती है जिससे ब्लॉटिंग की समस्या हो जाती है.

सॉफ्ट ड्रिंक- कुछ लोग पेट में गैस या भारीपन की समस्या से निजात पाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं जो कि बहुत गलत है. कार्बोनेटेड ड्रिंक मतलब सोडा, कोल्ड ड्रिंक आदि. कार्बोनेटेड ड्रिंक में पहले से गैस रहती है जो से पेट में गैस की समस्या को और बढ़ा देती है. इसके कारण पेट फूल जाता है. कार्बोनेटेड ड्रिंक में बहुत अधिक मात्रा में कार्बन डायऑक्साइड रहता है जो खुद ही गैस है.

मसूर की दाल- दाल है तो अत्यंत पौष्टिक लेकिन कमजोर आंतों वालों के लिए यह अपच और गैस की समस्या को बढ़ा देती है. इसमें बहुत ज्यादा फाइबर पाया जाता है जिसे पचाने में बहुत समय लगता है और इस दौरान इससे गैस रिलीज होती रहती है.

प्याज- प्याज के बिना किसी सब्जी का स्वाद फीका हो जाता है लेकिन प्याज कुछ लोगों के पेट को फूला देता है. प्याज में फ्रूक्टोज पाया जाता जो गैस को बढ़ाने का काम करता है. इसलिए कुछ लोगों को प्याज से दिक्कत हो सकती है.

Author