‘काले कपड़े पहनने वालों का भविष्य भी काला’- विपक्षी सांसदों पर बरसे पीयूष गोयल

Spread the love

मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में लगातार विपक्ष की ओर से हो रहे हंगाम के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अब पलटवार किया है। दरअसल, विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग रहा है जिसके चलते आज सारा INDIA विपक्ष काले रंग के कपड़े पहन संसद पहुंचा।

वहीं इस इसे लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष को जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि इतने गंभीर विषय का राजनीतिकरण किया जा रहा है। ये भारत की अस्मिता का सवाल है। गोयल ने कहा कि काले कपड़े पहनने वाले लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि देश की बढ़ती हुई ताकत आज क्या है।

केंद्रीय मंत्री ने काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसदों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके मन में काला है, जिनके तन में काला है, इनके दिल में क्या छुपा है? क्या दिल में काला है, क्या काला धन छुपाया है? इनके क्या कारनामे हैं, जिन्हें ये दिखाना नहीं चाहते हैं।

Author