विधायक निवास घेरने पहुंचे AAP कार्यकर्ता, कुलदीप जुनेजा के समर्थकों ने बांटा छाछ

Spread the love

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी 90 विधायकों के निवास का घेराव कर रही है। इस घेराव के पीछे आप का आरोप है कि जनता से किए वादों को विधायकों ने पूरा नहीं किया। इस कड़ी में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा के निवास पर पहुंचे, तो वहां जुनेजा के समर्थकों ने उनका छाछ देकर स्वागत किया।

कुलदीप जुनेजा के सर्मथकों ने सड़क पर धूप में बैठे हुए आप कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, फिर उनके हाथों में ठंडा छाछ दिया।

बीजेपी के प्रदर्शनकारियों को भी बंटवा चुके हैं छाछ

कुछ महीने पहले बीजेपी के कार्यकताओं ने विकास के मुद्दे पर विधायक कुलदीप जुनेजा के निवास का घेराव किया था। उस समय भी विधायक के समर्थकों ने छाछ देकर उनका स्वागत किया था।

छत्तीसगढ़ में सद्बुद्धि हवन कर रहे आप नेता

दरअसल आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि विधायकों ने चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। इसके चलते जनता परेशान है। आप नेताओं का कहना है कि सड़कों पर गड्ढे और नालियों का सही तरीके से निर्माण नहीं हो पाया। इससे रायपुर शहर में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। हम जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि के लिए हवन कर रहे हैं।

 

Author