नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नक्सलियों का पर्चा

Spread the love

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में ऑक्सीजन पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क निर्माण और इसके लिए पहल करने वाले नगर पालिका के अध्यक्ष मृणाल राय के खिलाफ नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों का कहना है कि, यह पार्क महेंद्र कर्मा के नाम का बनाया जार रहा है। 50 लाख रुपए कर्च कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

दरअसल, नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने प्रेस नोट जारी किया है। मोहन ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि, बैलाडीला, नंदराज पहाड़ में NMDC प्लांट लगाया गया है। देसी-विदेशी कॉरपोरेट घरानों से समझौता कर यहां की संपत्ति को लूटा जा रहा है। वर्तमान में राज्य सरकार की तरफ से नगर निगम में करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं।

जिससे नेता भ्रष्टाचार कर रहे हैं। किरंदुल के वार्ड क्रमांक 2 में ऑक्सीजन पार्क बनाने के लिए लाखों रुपए की लूट की जा रही है। ऑक्सीजन पार्क को महेंद्र कर्मा के नाम से बनाने के लिए 50 लाख रुपए का टेंडर भी निकाला गया है। गांव की जनता, मवेशी बीमार होकर मर रहे हैं। जिसकी जिम्मेदारी NMDC की है।

मृणाल बोले- छवि धूमिल कर रहे

नगर पालिका के अध्यक्ष मृणाल राय ने कहा कि,नक्सलियों का प्रेस नोट मुझे नहीं मिला है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही मुझे जानकारी मिली है। चुनाव करीब है इसलिए मेरी छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। किरंदुल में बन रहा यह पार्क विकसित पार्क होगा। जिसमें पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण में के लिए जो टेंडर निकाला गया था उसमें कहीं भी महेंद्र कर्मा का नाम नहीं था।

 

Author