दिल्ली-नोएडा में बारिश से आज सुबह हुई सुहावनी, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव

Spread the love

राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और एनसीआर में बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सुबह 5 बजे से बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलके कई इलाके जलजमाव भी हो गए।

गुरुग्राम के भी कई इलाकों में झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के कई इलाकों में सुबह-सुबह की बारिश से ही कई इलाकों में पानी भर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को जारी बुलेटिन में कहा थी कि अगले चार दिनों (18 से 21 अगस्त) में राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। अगस्त में इस साल बेहद कम बारिश के साथ गर्म महीना दर्ज किया है।

 

Author