सुपरस्टार रजनीकांत CM योगी के साथ देखेंगे ‘जेलर’, मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे शामिल

Spread the love

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज लखनऊ में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ ‘जेलर’ की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लेंगे। फिल्म की स्क्रीनिंग दोपहर 1:30 बजे होगी। अब खबर यह भी आ रही है कि आज यानि शनिवार को रजनीकांत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ थिएटर में जेलर फिल्म देखेंगे। ‘थलाइवा’ रजनीकांत शुक्रवार रात स्क्रीनिंग के लिए लखनऊ पहुंचे चुके हैं। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रजनीकांत ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रजनीकांत ने आगे कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि फिल्म हिट हो रही है। 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। भारत में फिल्म का 8 दिनों का कुल कलेक्शन 235.65 करोड़ रुपये (17 अगस्त तक) रहा। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई।

आपको बता दें कि ‘जेलर’ में रजनीकांत ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो अपने पुलिसकर्मी बेटे की मौत का बदला लेता है। मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन से भरपूर ड्रामा में प्रियंका मोहन, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन भी शामिल हैं।

 

Author