लुधियाना में शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पिता के पास नौकरी करने वाले युवक ने पहले नाबालिगा को चिट्टे का नशा लगा दिया, फिर बेसुध होकर शारीरिक सबंध बनाने लग पड़ा। इस मामले मे थाना हैबोवाल की पुलिस ने जीरो एफ. आई. आर दर्ज की है। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप मे हुई है।
पुलिस को दी शिकयत मे मां ने बताया कि उसके पति का एक औरत के साथ सबंध थे, जिससे उक्त पीड़िता का जन्म हुआ, जिसके बाद उसकी मां की मौत हो गई, लेकिन उसने अपनी बेटी की तरह पालन पोषण किया। सभी बिहार मे एक फ्लैट मे रहते थे। पति ठेकेदार था, जिसके चलते उक्त आरोपी उनके पास काम करता था, जो पहले खुद नशा करने का आदि था और बाद मे बेटी को भी इसकी लत लगा दी। जिसके बाद उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लग पड़ा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जीरो एफ. आई. आर दर्ज की है।











