देश में सावन का महीना चल रहा है और रक्षाबंधन का त्यौहार करीब आ रहा है। सावन के महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है और इस महीने में ऐसा माना जाता है कि जो भी मांगो भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने के अंत में रक्षा बंधन का त्यौहार भी आता है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। इस बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राखी भेजी हैं। सीमा हैदर भारत आकर पूरी तरह हिंदू रीति रिवाजों में रची बसी नजर आ रही हैं। इससे पहले सीमा हैदर ने नाग पंचमी और हरियाली तीज मनाई थीं।
दरअसल, सीमा हैदर भारत आने के बाद से लगातार विवादों में घिरी हुई हैं। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी संबंद्ध होने का आरोप लगा। खुफिया एजेंसियों की जांच चल रही है। उसके खिलाफ कोर्ट में भी मामला चल रहा है। इन तमाम प्रकरण के बीच सीमा हैदर लगातार भारत की नागरिकता देने की मांग करती दिखती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं से वे गुहार लगा चुकी हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उसने पत्र भी भेजा है। अब वह राखी भेजकर भाई से रक्षा करने की उम्मीद जताती दिख रही हैं।
सीमा हैदर ने योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार
सीमा हैदर अवैध रूप से चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत पहुंची है। वह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा गांव में रह रही है। सीमा हैदर ने प्रेमी सचिन मीणा के साथ शादी रचाई है। सीमा हैदर को सरकार पाकिस्तान डिपोर्ट वापस भेज सकती है। हालांकि, सीमा हैदर ने भारत सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारत में रहने की गुहार लगाई है। सीमा हैदर ने कहा कि मैं मर जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। उन्होंन सरकार से अपील की कि चाहे मुझे जेल में डाल दो लेकिन पाकिस्तान वापस मत भेजो। सीमा हैदर ने भारत की नागरिकता के लिए सरकार को आवेदन भेजा है।
सीमा हैदर ने भी बनाया भाई
सीमा हैदर ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को भाई बनाया है। उन्होंने रोली, चंदन और गुड़ के साथ राखी का पैकेट बनाकर भेजा है। राखी भेजने की तैयारी का एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें सीमा हैदर ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ गाने के साथ भाइयों को राखी भेजने की तैयारी करती दिखती हैं। उनके इस वीडियो की खासी चर्चा हो रही है। दरअसल, सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई है। सचिन मीणा से प्रेम में पड़कर सीमा के भारत आने के बाद से लगातार माहौल गरमाया हुआ है। उसके पाकिस्तानी खुफिया आईएसआई से संबंधों के मामले में जांच चल रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में उसके खिलाफ कुछ साबित नहीं हुआ है।
पीएम मोदी के पाकिस्तान का अलग है किस्सा
पीएम नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन का किस्सा अलग ही है। पीएम की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन हर साल उन्हें राखी भेजती हैं। इस बार भी उन्होंने पीएम मोदी को राखी भेजी है। कमर मोहसिन कहती हैं कि रक्षाबंधन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार भी उम्मीद है कि पीएम मोदी मुझे बुलाएंगे। वे राखी दिखाते हुए कहती हैं कि रेशमी धागे की कढ़ाई के डिजाइन के साथ खुद इसे तैयार किया है। पीएम मोदी के स्वस्थ रहने और लंबी उम्र की कामना करते हुए कमर मोहसिन ने कहा है कि 2024 में एक बार फिर वे जीतें। जिस प्रकार से भारत को विकास की राह पर ले जा रहे हैं, उसी प्रकार का काम करते रहें। यही कामना करती हूं।
15 अगस्त पर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
हाल ही में भारत ने अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सीमा हैदर ने भी अपने बच्चों के साथ तिरंगा झंडा फहराया और ‘भारत जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की।
PuBG जी गेम खेलते-खेलते हुए प्यार
सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से वीडियो गेम पब जी खेलते हुए प्यार हो गया। साल 2020 सोशल मीडिया के जरिए दोनों में बातचीत शुरू हुई। पहले दोस्ती और दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। दोनों की पहली मुलाकात नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई। नेपाल के ही एक मंदिर में दोनों ने शादी की। इसके बाद सीमा हैदर ने अवैध रूप भारत में प्रवेश किया।











