राजनांदगांव में आगमन पर प्रदेश प्रभारी शैलजा का हुआ स्वागत

Spread the love

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा जी का गुरूवार 24 अगस्त को होने वाले राजनांदगांव लोकसभा स्तरीय वन टू वन भेंट कार्यक्रम में राजनांदगांव शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्थानीय गुरूद्धारा चौक पर एआईसीसी महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का आत्मीय अभिनंदन किया गया। जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 24 अगस्त को लोकसभा स्तरीय वन टू वन भेंट कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का प्रथम बार राजनांदगांव शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्थानीय गुरूद्धारा चौक पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक आदिवासी नृत्य, भव्य आतिशबाजी, फुलों की वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, शैलजा दीदी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाएं। कांग्रेसजन अपने बीच प्रदेश प्रभारी से मिलकर भोर विभोर होकर जमकर फुलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी रूबी गरचा, आफताब अहमद, उड़िसा अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी अब्दुल कलाम, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, राजीव कुरियाकोस, श्रीमती अनिता बक्सेरिया, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रौशनी सिन्हा, अतुल शर्मा, भरत सोनी, भोला यादव, विष्णु सिन्हा, अरशद खान, संगीता साहू, संजय रिझवानी, गेमू कुंजाम, शकील रिजवी, सुनीता सिन्हा, महेश यादव, नरेश साहू, पार्षद राजेश गुप्ता, सुनीता फडनवीस, महेश साहू, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, एल्डरमेन हेमु सोनी, प्रतिमा बंजारे, अब्बास खान, सुनील रामटेके, रशिद खान, विशु अजमानी, तौसिफ गौरी, मुस्तफा जोया, शुभम कसार, शैलेष रामटेके, राहुल देवांगन, विजय अग्निहोत्री, संदीप जायसवाल, विष्णु ठाकुर, आशीष सोनकर, खिलेश्वर पाल, नारायण सोनी, मुजीब अहमद, मोहसिन कुरैशी, डा. कुमार, कुंदन चंद्राकर, योगेन्द्र वैष्णव, गंगा साहू, हेमंत मानिकपुरी, रूपेश साहू, मयंक सोनी, मोहन चुनुरकर, शुभम, प्रियेश मेश्राम, हिम्मत पवार, राहुल केमे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Author