हादसा: ट्रेन से कटकर डौंडी के वृद्ध ने दे दी जान

Spread the love

रायपुर से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर ग्राम छिदगांव के पास एक वृद्ध ने जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार सल्हाईटोला डौंडी रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर छूटकर भानुप्रतापपुर की ओर जा रही थी।

तभी डौंडी से आगे ग्राम छिंदगांव जाने वाले मार्ग के पास पटरी पर डौंडी के भंडारीपारा वार्ड 6 निवासी 70 वर्षीय पुरषोत्तम करबगिया बैठ गया और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मृतक की बेटी घटना स्थल पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में एक बेटी और बहू है। बेटे की भी कुछ माह पूर्व मौत हो चुकी है।

 

Author