केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में आयोजित इंडिया ब्लॉक बैठक में विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये “इंडिया” गठबंधन अंडा गठबंधन बन जाएगा। आपको बता दे कि विपक्ष के इस गठबंधन में 26 राजनीतिक दल शामिल है। इसकी घोषणा 18 जुलाई 2023 को बेंगलुरू में एक बैठक में भाग लेने वाले दलों के नेताओं द्वार की गई थी। इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार को गिराना है। पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने दल एक साथ इक्ट्ठे हुए है।
विपक्ष का गठबंधन बिना दर्शक वाला घूमता सिनेमा: प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का मजाक उड़ाते हुए उसकी तुलना ‘यात्रा कर रहे बिना दर्शक वाले टॉकीज’ से की। विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए जोशी ने कहा कि ‘‘यह भ्रम और विरोधाभासों का पुलिंदा है”। केंद्रीय मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘…और उनका एजेंडा क्या है? एजेंडा यह नहीं है कि हम देश के लिए कुछ अच्छा करने वाले हैं। एजेंडा यह है कि ‘मोदी को हराओ’।
खरगे का मोदी सरकार पर निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावना तलाशने के लिए एक समिति गठित करने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ पक्ष लोगों का ध्यान भटकाने की कितनी भी कोशिश कर ले, वे झांसे में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस ‘‘निरंकुश” सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।










