चंद्रयान-3: चांद पर जल्द हो जाएगी रात, लैंडर और रोवर को सुलाने की तैयारी कर रही ISRO

Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय” किया जाएगा। सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी काम कर रहे हैं और ‘‘हमारी टीम अब वैज्ञानिक साजो-सामान के साथ ढेर सारा काम कर रही है।”

लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया
उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है और हम आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां (चांद पर) रात होने वाली वाली है।” इसरो प्रमुख ने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1′ का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण होने के बाद मिशन नियंत्रण केन्द्र से अपने संबोधन में यह जानकारी दी।

इससे पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि चंद्र मिशन चंद्रयान 3 के रोवर और लैंडर अच्छी तरह से काम कर रहे हैं और चंद्रमा पर रात का सामना करने के लिए उन्हें जल्द ही “सुला” दिया जाएगा। उन्होंने कहा, लैंडर और रोवर, क्रमशः ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’, अभी भी काम कर रहे हैं और “वैज्ञानिक उपकरणों के साथ हमारी टीम अब बहुत काम कर रही है।”

उन्होंने कहा, ”अच्छी खबर यह है कि रोवर लैंडर से लगभग 100 मीटर दूर चला गया है और हम आने वाले एक या दो दिनों में उन दोनों को सुलाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें रात का सामना करना पड़ेगा।” इसरो प्रमुख भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य एल1 के प्रक्षेपण के बाद यहां मिशन नियंत्रण केंद्र से संबोधित कर रहे थे।

 

Author