यूपी में भी जल्द लागू हो सकता है UCC! उत्तराखंड के बाद योगी सरकार भी तैयार

Spread the love

समान नागरिक संहिता (UCC) तमाम विरोध करने के बाद भी उत्तराखंड में धामी सरकार ने लागू कर दिया अब यूपी में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। आयोग ने कहा क्रिमिनल लॉ (आपराधिक कानून) की तरह राज्य में समान नागरिक संहिता को ऐसे लागू करें कि सभी धर्म में स्वीकार हो। वहीं, बताया जा रहा है कि योगी सरकार जल्द ही इस मामले में पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यूपी राज्य विधि आयोग के द्वारा पहले ही समान नागरिक संहिता लागू करने पर सहमति दे दी गई थी।

यूपी में यूसीसी को लेकर हलचल तेज
मिल रही जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधि आयोग जल्द ही नए सिरे से अपनी सिफारिशें योगी सरकार को सौंप सकता है। इससे पहले बीजेपी शासित एक और राज्य भी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर आगे बढ़ेगा। इससे पहले उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड पर बात काफी आगे बढ़ चुकी है। उत्तराखंड ने UCC पर एक विशेष समिति का गठन किया था, जिसने राज्य में लाखों लोगों से राय मशविरा करके इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भी राज्य सरकार को सौंप दी है। उत्तराखंड विधानसभा में बिल पारित होते ही राज्य में यह कानून लागू हो जाएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहता हैं कोई विवाद की आशंका नहीं होती है तो उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

Author