यात्रा की शुरुआत की प्रथम वर्षगांठ पर सम्मेलन का भी हुआ आयोजन

Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा कि पहली वर्षगांठ 7 सितंबर 2023 को बालोद जिला में भी भारत जोड़ो पदयात्रा एवं सम्मेलन का आयोजन गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि राहुल गांधी ने 4081 कि.मी कि पदयात्रा कर नफरत, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जो संदेश दिया है, उसे हमें घर घर तक लेकर जाना है, जिला कांग्रेस कमेटी कि अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि यात्रा अभी जारी है, जो मोहब्बत और भाइचारे का संदेश राहुल गांधी दे रहे है, उसी पर चल कर हमें आने वाले चुनावों में जाना है।

बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जैसे उन्होंने यात्रा के दौरान सभी वर्ग के लोगों कि बात सुनी वैसे ही हम जनप्रतिनिधियों को भी सभी लोगों के विचार सुनने चाहिए और कार्य करना चाहिए, सभी ने जिले में कांग्रेस के विजय का संकल्प लिया। पदयात्रा जय स्तम्भ चौक से परशुराम चौक, बस स्टैंड, दल्ली चौक, घड़ी चौक होते हुए कांग्रेस भवन में समाप्त हुई। बालोद. बरसते पानी में निकली जिला स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा।

 

Author