मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में पलट गई। नाव में 30 से अधिक बच्चे सवार थे, जिनमें से 20 को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि करीब एक दर्जन बच्चे अभी लापता हैं। बता दें कि घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के भटगामा के मधुरपट्टी की है।










