छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी ने भाई की लाश को खारुन नदी में फेंक दिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवक पिछले एक हफ्ते से लापता था। मर्डर की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।










