प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे

Spread the love

प्रदेश अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रविवार रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। जिसकी वजह से बारिश नहीं हुई। राजधानी समेत अन्य जिलों में बारिश नहीं होने की वजह से ज्यादातर जिलों में आज तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ा सकता है। आज भी मौसम का यही हाल रहेगा हांलाकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कम हुई बारिश

दुर्ग, बेमेतरा, राजनंदगांव, महासमुंद, धमतरी, बलरामपुर, कोरिया, बस्तर जिले में कम बारिश हुई है।

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

प्रदेश के ज़्यदातर जिलों में हाली से माध्यम बारिश सकती है. सरगुजा, जशपुर ,कोरिया बलरामपुर ,पेंड्रा ,बिलासपुर रायगढ़ ,कोरबा, जांजगीर बलोदा बाजार महासमुंद गरियाबंद दुर्ग राजनंदगांव, दंतेवाड़ा, सुकमा ।

5 जिले में औसत से अधिक बारिश

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है 15 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की है गई है। 7 जिले ऐसे हैं जहां औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।रायपुर, बलौदा बाजार, मुंगेली ,बीजापुर, सुकमा जिले में औसत से अधिक बारिश हुई है। दंतेवाड़ा ,जशपुर ,कोरबा, कोरिया सूरजपुर ,सरगुजा में औसत से कम बारिश हुई है

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

एक द्रोणिका झारखंड से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ विदर्भ होते हुए औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। प्रदेश में अनेक स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश और छींटे पड़ने की सम्भावना है। रायपुर जिले समते आस पास के जिलों में आकाश में सामान्य बादल छाए रहेंगे। शाम -रात् में शहर के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

 

Author