चलती Train में मच गई अफरा-तफरी, Driver ने रोकी तो ट्रेन से भागे यात्री

Spread the love

पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, होशियारपुर के उड़मुड़ के गांव कराला नजदीक ट्रेन के ए.सी. डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लग पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन से निकलकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार उत्तर क्रांती रेलगाड़ी पठानकोट की तरफ जा रही थी। इसी बीच गाड़ी के ए.सी. डिब्बे के नीचे बैरिंग जाम होने के कारण धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और ड्राइवर ने ट्रेन को रोका। फिलहाल इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

 

Author