सुकमा। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है. पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बीच नक्सलियों की नापाक करतूत सामने आई है. मतदान के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई है. कोंटा थाना क्षेत्र के बंडा इलाके में गोलीबारी की गई है. हालांकि, जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए.
जानकारी के अनुसार, दूरमा और सिंगाराम के जंगल में नक्सलियों ने बीजीएल दागे हैं. नक्सली मतदाताओं को रोकने का प्रयास कर रहे थे. भारी संख्या में सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम मौके पर तैनात है. कोई हताहत नहीं हो की जानकारी है. पूरा मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है
नक्सलियों ने मतदान केंद्र कब्ज़ा करने की कोशिश भी की थी. डीआरजी के जवानों ने फायरिंग कर नक्सलियो को भगा दिया। इसके साथ ही मेहता पंचायत के दूरमा में अब भी गोलीबारी चल रहीं है. सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर से भी हेलीकप्टर से बल को रवाना किया जा रहा है. मतदान को लेकर नक्सली बहिष्कार कर रहें है, मतदाताओं को मतदान करने से मना कर रहे है, सुकमा एस पी ने मामले में पुष्टि की है. वहीं नक्सलियों की धमकी से मतदाताओं में भय का माहौल देखने को मिल रहा है.










