ओवर ब्रिज के नीचे चौक में आवागमन 15 दिन तक रहेगा बंद

Spread the love

भिलाई। आज रात से चन्द्रामौर्या ओवर ब्रिज के नीचे चौक में समतलीयकरण एवं डामरीकरण कार्य निर्माण एजेन्सी के द्वारा प्रारंभ किया जायेगा इस दौरान चौक से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्माण एजेंसी के द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में 15 दिन का समय लगना बताया गया है.

01- अण्डर ब्रिज की ओर आने वाले वाहन रायपुर की जाने एवं राम नगर की ओर जाने के लिए चौक के बाएं ओर 20 मीटर आगे कटिंग का प्रयोग करे।
02- इसी प्रकार राम नगर की ओर से आने वाले वाहन अण्डर की ओर एवं दुर्ग की ओर जाने के लिए बाएं ओर 20 मीटर आगे कटिंग का प्रयोग करे।
03- पावर हाउस से अण्डर ब्रिज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन होटर अमित इंटरनेशनल के सामने मार्ग का प्रयोग कर चन्द्रामौर्या टाकिज की ओर से आवागमन करे।

 

Author