कवर्धा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ली बैठक

Spread the love

कवर्धा। कवर्धा में प्रशासनिक अधिकारियों एवं समस्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और सुचारू क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के महत्वपूर्ण मुद्दे निम्नवत हैं :

◆क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण करने के साथ जुआ-सट्टा व अवैध कारोबार को तत्काल बंद करने के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित किया।
◆ हरिनाला निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने के संदर्भ में चर्चा की।

◆ सुतियापाट नहर विस्तारीकरण व पड़कीपार-बड़ौदा जलाशय परियोजना का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए।

◆नेशनल हाइवे 130ए जिसके तहत पोंडी से पांडातराई एवं पंडरिया तक सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता, गुणवत्ताविहीन निर्माण सामग्री तथा कार्य में विलंब पर सम्बंधित ठेकेदार पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।

Author