ब्रेकिंग: प्रोटेम स्पीकर का शपथ सुबह 10.30 बजे, सत्र की भी अधिसूचना कल हो सकती है जारी, राजभवन से सीधे विधानसभा जायेंगे

Spread the love

रायपुर। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम आज प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेंगे। सुबह 10.30 बजे वो राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। इधर, राज्यपाल भी शनिवार देर शाम दिल्ली से लौट आये हैं। दिल्ली से लौटने के बाद अब उम्मीद है कि विधानसभा सत्र के लिए आज ही अधिसूचना जारी कर दी जाये।

इधर आज ही दोपहर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरूण साव दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से होगी। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होगी। विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की भी अटकलें हैं, लिहाजा दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

19 से 21 अगस्त तक प्रस्तावित विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट भी आयेगा। वहीं उससे पहले राज्यपाल का अभिभाषण और विधायकों का शपथ भी होना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10.05 मुख्यमंत्री राजभवन जायेंगे और शपथ ग्रहण के बाद राजभवन से विधानसभा पहुंचेंगे।

Author