सीएम विष्णुदेव साय 9 मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आज होने जा रहा है। कुल 9 विधायक मंत्रिमंडल की शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सभी 9 विधायकों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है। आज कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

दरअसल, 2023 विस चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाने वाली बीजेपी ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना है। उन्होंने 13 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी। हालांकि उनके मंत्रिमंडल को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ था।

Author