अटल के सुशासन की परिकल्पना हम सब मिलकर साकार करेंगे: बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। भारत रत्न, भाजपा हस्ताक्षर पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन “सुशासन दिवस” पर दूधाधारी मंदिर के निकट स्थित अटल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने भारतवर्ष के लिए जिस सुशासन की परिकल्पना की थी।

उस परिकल्पना को साकार करने के लिए उपस्थित हम सभी लोगों ने अपना योगदान सुनिश्चित करने हेतु आज संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक मजबूत सुशासन के पक्षधर थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए।

Author