20-20 फीट के दो नक्सली स्मारक किए गए ध्वस्त, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

Spread the love

बीजापुर। बीजापुर में जवानों ने नक्सली स्मारक को जेसीबी से ध्वस्त किया है। यहां नए कैम्प डुमरीपालनार से डीआरजी बीजापुर, महिला कमांडो और दंतेवाड़ा डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। यहां सर्चिंग के दौरान जवानों को हीरोली गांव में 20-20 फीट उंचे दो नक्सली स्मारक मिले थे, जिसे संयुक्त टीम ने मिलकर स्मारकों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।

बीजापुर में शुक्रवार को भी गंगालूर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार कैम्प से संयुक्त टीम ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया था। डुमरीपालनार के जंगल में करीब 30 फीट ऊंचा नक्सली स्मारक माओवादियों ने बनाया था, जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।

Author