जशपुर। आज सीएम साय जशपुर का प्रवास करेंगे। सीएम बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब वे अपने घर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। भाजपा संगठन के साथ प्रशासन ने उनकी आगवानी के लिए व्यापक तौर पर तैयारियां की हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव रायगढ़ से वापिस राजधानी रायपुर लौटेंगे। यहाँ वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर वे जशपुर के लिए रवाना होंगे। 2.10 बजे जशपुर के पुलिस लाईन हेलीपेड में उनका उड़नखटोला लैंड करेगा। बात करेंगे जशपुर में उनके कार्यक्रमों की तो सीएम साय जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे। वे अपने गृह जिले को 11 हजार 99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।









