प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG का प्रधान आरक्षक घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा गया रायपुर

Spread the love

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक और नक्सली घटना की बड़ी खबर सामने आई है दरअसल नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक घायल हो गया। DRG में पदस्थ जवान आज सुरक्षा बल का कैंप खोलने कावडगांव गया था। इस दौरान वह आईईडी की चेपट में आ गया। घायल जवान के दाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

सूत्रों के हवाले से यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र की है। घायल जवान अरविंद एक्का को जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Author