श्री
मनीष कुंजाम पूर्व विधायक एवं संयोजक बस्तरिया राज्य मोर्चा के द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय को शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की गई मांग
सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस 2021 एवं 2022 की राशि लगभग 65471902 (छः करोड़ चौव्वन लाख इकहत्तर हजार नौ सौ दो रुपये) का संग्राहकों को वितरण न कर राशि को गबन करने का मामला सामने आया है ।
तेंदूपत्ता बोनस की राशि वर्ष 2021 में 15 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों एवं वर्ष 2022 में 10 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के संग्राहकों को तेंदूपत्ता बोनस के रूप में राशि 65471902 (छः करोड़ चौव्वन लाख इकहत्तर हजार नौ सौ दो रुपये) का वितरण किया जाना था इसमें गैर खातेदारों की संख्या अधिक है जिन्हें बोनस की राशि का वितरण नगद करने के लिए विशेष अनुमति लिया गया था गैर खातेदारों के बीच कुल 36278881 (तीन करोड़ बासठ लाख अठत्तर हजार आठ सौ इक्कयासी रुपये ) का वितरण किया जाना था इस नगद राशि को वर्ष 2024 के माह अप्रैल एवं मई में वितरण किया जाना था परंतु उक्त राशि को वितरण नही किया गया और पूरी राशि को निकाल कर गबन कर स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया।
उक्त राशि के संबंध में जिम्मेदार लोगों से पूछे जाने पर टालमटोल करते हुए खातेदारों के खाते में राशि डालने की बात कही जा रही है यह भी एक गंभीर जांच का विषय है।
तेंदूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों के मेहनत एवं खून-पसीने के पैसे का खुलकर स्वयं को लाभ पहुंचाते हुए बड़े स्तर भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़ा किया गया है जो कि एक अपराधिक प्रकरण की श्रेणी में आता है।
उक्त तेंदूपत्ता बोनस राशि में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा परत-दर-परत छत्तीसगढ़ तहलका राष्ट्रीय पत्रिका के द्वारा प्रदेश एवं देश में खुलासा किया जाएगा। वर्तमान में 13 जनवरी 2025 को सुकमा में माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी का आगमन है माननीय साय जी से विशेष चर्चा कर तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनका हक दिलाने एवं उक्त गबन में संलिप्त अधिकारी,कर्मचारी एवं संबंधित के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से जांच कराते हुए दंडात्मक कार्यवाही करने एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने व देश के चौथे स्तंभ को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भिक पत्रकारिता करने में अमूल्य योगदान व सहयोग प्रदान करने विषेश चर्चा की जावेगी।
👁️
छत्तीसगढ़ तहलका राष्ट्रीय पत्रिका के द्वारा पूर्व में भी वन विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़ा का खुलासा किया जाता रहा है। वर्तमान में भी वनमंडल जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर सरगुजा,सूरजपुर में बने नवीन तेंदूपत्ता गोदामों में हुए करोडों के भ्रष्टाचार की शिकायत केद्र एवं राज्य सरकार को की गई है










