गरियाबंद : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद में नए मंडल – सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त के लिए बैठक रखी गई. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मो हफीज खान ने बताया कि अब मंडल और सेक्टर अध्यक्ष के साथ 21 सदस्य और गठित किए जाएंगे. जिसमें संगठन को बुथ स्तर तक मजबूती मिलेगी.
उदयपुर संकल्प शिविर के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशनुसार व ब्लाक प्रभारी राजेश तिवारी के मार्ग दर्शन में मंडल और सेक्टर के पदाधिकारी चयन की प्रक्रिया किया गया है.
इसी क्रम में धवलपुर ,पिपरछेडी, मदनपुर,नहर-गांव, दर्रीपारा, मरौदा, मालगांव मंडल और 16 सेक्टर मालगांव, घुटकूनवापारा, कोचवाय, मैनपुर, फुलकार्रा, पिपरछेडी, दांतबाय, नागाबुडा, नहर-गांव, मंजर कट्टा, मरौदा, जोबा, कोसमी, खरता, बिन्द्रानवागढ़, धवलपुर में जाकर गरियाबंद ब्लाक के मंडल व सेक्टर का नए पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए आज सभी जगह में बैठक आयोजित किया गया. जिसमें मंडल और सेक्टर के लिए सर्व सहमति से 21-21 नाम तय कर ब्लाक प्रभारी राजेश तिवारी को सौपा गया.
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हफीज खान, समस्त मंडल और सेक्टर पदाधिकारी अरुण सोनवानी, अनामो बघेल, हबीब मेमन, हेमलाल बारले, नेपाल सोरी, नुतन मरकाम, यशवंत यादव, बिसाहु सिंन्हा, लोकेश ठाकुर, कल्याण सिंह कपिल, विरेन्द्र ठाकुर, यशवंत सोरी, ग्वाल सिंह सोरी, थानु वर्मा, मुलसिंह ठाकुर, नेपाल यादव, प्रदीप यादव, कौशिक देवांगन, सतीश ध्रुव, पुरोषत्तोम, भानु सिन्हा, घनश्याम ओगरे समेत ढेर सारे कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
2025-08-03









