“तहलका पत्रिका” की शिकायत बनी अधिकारियों के गले की हड्डी

Spread the love

जनपद पंचायत डौंडी जिला बालोद के ग्राम पंचायत गुजरा में खनिज संस्थान न्यास निधि मद (DMF) से हाई स्कूल प्रांगण में 20 लाख की लागत से हुआ टिनशेड निर्माण कार्य।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग (RES) के अनुविभागीय अधिकारी (SDO) व सब इंजीनियर पर आरोप

फर्जी मूल्यांकन और सत्यापन कर आर्थिक लाभ के लिए बड़े पैमाने पर व्यापक भ्रष्टाचार किया गया।
टिनशेड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं।

कार्यक्षेत्र और सामग्री में अनियमितता, कार्य स्थल निरीक्षण में त्रुटि।

बिना तकनीकी स्वीकृति के मुरुम कार्य से भरपाई।

मुरुम कार्य में भारी फर्जीवाड़ा: पाँच ट्रैक्टर मुरुम डालकर 26 हाईवा मुरुम का बिल-वाउचर लगाया गया।

मुरुम कार्य के मूल्यांकन में गलत दरें और अंतिम मूल्यांकन में अनियमितता।

फर्जी मस्टररोल और पंचायत चुनाव से संबंध।

मुरुम कार्य और मस्टररोल में विसंगति।

🧐 जांच कमेटी पर सवाल और ‘रफादफा’ करने की आशंका

पहला आदेश: जिलाधीश बालोद ने सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत बालोद को जांच के लिए आदेशित किया।

आदेशों की अवहेलना/नियम विरुद्ध हस्तांतरण:

CEO जिला पंचायत बालोद ने स्वंम जांच न कर, जांच का जिम्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग विभाग बालोद को सौंप दिया।
उक्त अधिकारी के द्वारा भी जांच न कर उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हुए, जांच का जिम्मा RES विभाग के समान पद के अधिकारियों (अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग बालोद, गुरुर, गुण्डरदेही और डौंडीलोहारा) को दे दिया।

सबसे बड़ी आपत्ति (जांच में भ्रष्टाचार की आशंका):

छत्तीसगढ़ राज्य का यह पहला मामला बताया जा रहा है जहाँ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के फर्जीवाड़े की जांच उसी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी करेंगे।
यह नियम विरुद्ध है क्योंकि समान पद के अधिकारियों द्वारा जांच करने पर निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं, और जांच को रफादफा करने का उद्देश्य प्रतीत होता है।
जांच को जानबूझकर विलंब किया गया और ऐसी कमेटी गठित की गई जिसे जांच करने का अधिकार ही नहीं है।

माननीया कलेक्टर महोदया जिला बालोद को दिनांक 06-08-2025 को निष्पक्ष जांच हेतु शिकायत दर्ज कयाई गई ।

माननीय आयुक्त महोदय क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग को 12/08-2025 अन्य विभाग के तकनीकी विशेषज्ञो व अधिकारियों से निष्पक्ष जांच हेतु शिकायत दर्ज कयाई गई ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद को शिकायत/ जांच का दायित्व दिया गया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद को आदेश क्र.2715 दिनांक 25-09-2025 एवं आदेश क्र. 2928 दिनांक 09-10-2025 को पत्र जारी कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद द्वारा अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद को कार्यालय का आदेश क्र. 2390 दिनांक 06-10-2025 बालोद तथा आदेश क्र.3449 बालोद दिनांक 09-10-2025 एव इसी कार्यालय के आदेश क्र. 2451 बालोद के माध्यम से 4 सदस्यीय जां दल कमेटी गठित कर शिकायत की जांज करने हेतु ज्ञापन क्र.2581 बालोद दिनांक 24-10-2025 को पुनः आदेश के परिपालन में दिनांक 30-10-2025 को दल के सभी सदस्यों को अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर शिकायतकर्ता के समक्ष जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।

यह एक गंभीर मामला है जिसमें मूल भ्रष्टाचार के साथ-साथ जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की कमी का आरोप है।

Author