7 माह की गर्भवती मादा बायसन (गौर) की करंट से मौत …. जिम्मेदार कौन ?

Spread the love

एक साथ दो बायसन की गई जानें।

वाइल्डलाइफ एनिमल के A ग्रेड की श्रेणी में आता है गौर (बायसन)

बायसन के मौत मामले में वन विभाग ने लिया एक तरफा एक्शन ।

वन संरक्षित क्षेत में अवैध गतिविधि को रोकने हेतु अपेक्षित सर्तकता एवं निगरानी में घोर लापरवाही ।


छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण,नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम -9 के अंतर्गत केवल एक वनरक्षक को निलंबित किया गया है जबकि वन परिक्षेत्र का जिम्मेदार अधिकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) होता है जो इस गंभीर मामले में बरी नजर आ रहे हैं।

अधिकारी कर्यचारियों की लापरवाही के कारण शिकारियों के हौसले बुलंद।

वन्यजीव प्राणी की मौत के इतने गंभीर मामले को केवल एक वनरक्षक को निलंबित कर की जा रही खानापूर्ति।

वर्तमान में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी की कार्यशैली व लापरवाही के चलते बल्लाकछार धमतरी रेंज और अब अर्जुनी परिक्षेत्र में घटि घटना का “तहलका पत्रिका” करेगी खुलासा

वन मंडलाधिकारी गणवीर धरमशील अपने कार्य और कार्यशैली से पहचाने जाने वाले अधिकारी की ओर उठ रहे सवालिया निशान ।

चुंकि
वन मंडलाधिकारी (DFO), जो पूरे मंडल के मुखिया होते हैं। गंभीर मामलों में, उनकी समग्र नीति, निर्देशों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाती है। उन पर सवाल उठना सामान्य है।

Author