पहले बारात लौटाई, भरे मंडप में ‘नशेड़ी’ दूल्हे को कहा ‘टाटा-बाय बाय’, 16 दिन बाद उसी संत कुमार की दुल्हन बन गई मुस्कान, फैसले से सभी हैरान

Spread the love

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की मुस्कान प्रधान एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ दिन पहले जिस दूल्हे की बारात उन्होंने शराब के नशे में होने के आरोप के चलते लौटा दी थी. अब उसी युवक संतराम के साथ उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है. दोनों के इस फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 जून को शादी के दिन मुस्कान ने दूल्हे को नशे की हालत में देखकर शादी से इंकार कर दिया था. उनके इस फैसले की पूरे प्रदेश में सराहना हुई थी. बाद में मुस्कान और संतराम के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों ने आपसी सहमति से फिर से जिंदगी का हमसफ़र चुन लिया.
बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र गई थीं. वहां से निकलने के बाद वह सीधे खोखरा गांव पहुंचीं। जहां मनका दाई मंदिर में संतराम और उनके परिवार की मौजूदगी में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर लिया. मुस्कान के घर नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद होने के बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने जांच के दौरान उन्हें संतराम के घर पर पाया. चांपा सीएसपी योगिता खपड़े ने मौके पर पहुंचकर दोनों से बातचीत की. जिसके बाद मुस्कान ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही.
मुस्कान और संत कुमार का कहना है कि शादी टूटने के बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे. बातचीत के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की और आपसी मतभेद दूर किए. इसके बाद दोनों इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि वे अपना रिश्ता एक और मौका देना चाहते हैं.
23 जून को शादी के दौरान मुस्कान प्रधान ने कथित रूप से नशे की हालत में पहुंचे दूल्हे को देखकर शादी से इंकार कर दिया था. उनका यह फैसला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था. उस समय उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकता। वह जीवनभर जिम्मेदारी कैसे निभाएगाैं.
उनके इस फैसले की जिला प्रशासन, पुलिस और कई सामाजिक संगठनों ने सराहना की थीैं. जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान को सम्मानित भी किया थाैं. बाद में उन्हें महिला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में भी जिम्मेदारी दी गईैं.
अब फिर चर्चा में मुस्कान
बारात लौटाने के साहसिक फैसले से पहचान बनाने वाली मुस्कान प्रधान अब उसी युवक से विवाह करने के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके इस नए फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. फिलहाल दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने और वैवाहिक जीवन शुरू करने का फैसला लिया है, जबकि शादी वाले दिन हुई घटना को लेकर किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Author