दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा जंग, रायपुर रेफर, ड्राइवर फरार

Spread the love

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. यह मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ शहर से सटे पटेलपाली सब्जी मंडी के पास रविवार देर रात करीब तीन बजे नेक्सॉन कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में उमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि संदीप शाह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मृतक और घायल दोनों सब्जी का कारोबार करते थे. वे रोज की तरह पटेलपाली सब्जी मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वहीं, फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.

Author