क्रिप्टो करेंसी में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी, 10 हजार के निवेश पर 1 लाख का लालच, प्रोजेक्टर लगाकर होटल में ट्रेनिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश और ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नकद रकम ठगने वाले गिरोह को सरगुजा पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है. मणिपुर पुलिस ने, होटल में सेमिनार कर ठगी तथा लोगों को लालच देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, प्रोजेक्टर, स्पीकर, मोबाइल, डायरी, नोट बुक और गेम चेंजर एकेडमी लिखी टी-शर्ट जब्त किया है. मामले में बिलासपुर के दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित विद्याचरण राव निवासी इन्दरपुर थाना दरिमा ने बताया कि गांव का त्रिपाल टोप्पो उसे ऑनलाइन शेयर मार्केट में फायदा होने की जानकारी दी. और उदयपुर निवासी राजकुमार पैकरा से मिलवाया. राजकुमार ने बिटगेट क्रिप्टो वॉलेट ऐप में पैसा लगाने से ज्यादा रकम मिलने का लालच दिया. राजकुमार के कहने पर पीड़ित ने होटल फिल आनंदम में ट्रेनिंग में गया. वहां कांता प्रसाद राजवाड़े लैपटॉप और प्रोजेक्टर के जरिए 10-12 लोगों को बिटगेट वालेट में पैसा बढ़ाने के बारे में बता रहा था. बताया गया कि 12 लेवल पूरा करने पर फ्री में पैसा मिलता रहेगा. इसी दौरान राजकुमार पैकरा ने पीड़ित से 10 हजार रुपये नकद लेकर एक साल में एक लाख रुपये होने का झांसा देकर ठगी की. एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर मणिपुर पुलिस ने अंबिकापुर के एक होटल में चल रहे सेमिनार के दौरान छापामार कार्रवाई की.
आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने कांता प्रसाद राजवाड़े (27) निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर, राजकुमार पैकरा (42) निवासी पण्डरीडांड उदयपुर, जीवन साय टोप्पो (36) निवासी महादेवटिकरा नावानगर थाना दरिमा, फिरोज लकड़ा (35) निवासी टपरकेला थाना दरिमा और मुकेश कुमार गुप्ता (46) निवासी अम्बे कॉलोनी गांधीनगर को गिरफ्तार किया.
आरोपियों से लैपटॉप, लैपटॉप का बैग, चार्ज वायर, प्रोजेक्टर, स्पीकर, मोबाइल, तीन डायरी, एक नोट बुक और काले रंग की टी-शर्ट जिस पर ‘गेम चेंजर एकेडमी’ लिखा है. जब्त किया गया है. टी-शर्ट बिलासपुर के सीनियर त्रिभुवन साहू ने दी थी.
नेपाल सेमिनार से सीखा ठगी का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिलासपुर के त्रिभुवन साहू और रमाशंकर साहू ने उन्हें क्रिप्टो करेंसी बिटगेट वालेट में पैसा निवेश के बारे में जानकारी दी थी. उनके साथ मिलकर बिलासपुर में भी कई बार सेमिनार किया गया. आरोपित नेपाल सेमिनार में सीखे तरीके के मुताबिक ही अंबिकापुर में सेमिनार कर रहे थे.
कुछ इस तरह करते थे ठगी
आरोपी नए लोगों को प्ले स्टोर से बिटगेट वालेट एप्लीकेशन डाउनलोड कराते थे. उनसे नकद या फोन पे से 100, 200, 1000, 5000 रुपये लेकर उतनी कीमत का क्रिप्टो करेंसी खरीदकर न्यू वॉलेट क्रिएट कर उनके रिसीविंग एड्रेस पर टोकन ट्रांसफर करते थे. केवाइसी वेरिफाइड कर क्रिप्टोकरेंसी से आइएनआर और आइएनआर से क्रिप्टो में कन्वर्ट होता है. आरोपियों का कहना था कि क्वाइन को होल्ड कर रखने पर पांच से 10 दिन में 1000, 2000, 3500 रुपये मुनाफा होता है.
आरोपी
कांता प्रसाद राजवाड़े पिता दिलू उम्र 27 साल निवासी ग्राम सिंगीटाना, लखनपुर
राजकुमार पैंकरा पिता स्व अमीर साय उम्र 42 साल निवासी पंडरीडांड़, थाना उदयपुर
जीवन साय टोप्पो पिता रामसाय लकड़ा उम्र 36 साल निवासी ग्राम महादेवटिकरा, थाना दरिमा
फिरोज लकड़ा पिता रामसाय उम्र 35 साल निवासी ग्राम टपरकेला
मुकेश कुमार गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 46 साल निवासी मकान नंबर बी-7 निवासी, अंबे कॉलोनी, गांधीनग

Author