अज्ञात महिला का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, हाथ पर ‘राजाराम’ और ‘सुमित्रा’ नाम का गोदना, शिनाख्त में जुटी पुलिस, लोगों से मदद की अपील
मुंगेली : मुंगेली जिले के जारहगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त एवं मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हालांकि महिला के हाथ पर ‘राजाराम’ एवं ‘सुमित्रा’ नाम का गोदना (टैटू) बना हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि उक्त महिला की अगर किसी को जानकारी हो तो फ़ौरन पुलिस को खबर करें.











